School Events
Home /School Events
हिंदी दिवस पर अंतर्सदनीय कविता-पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन (16 Sep 2026)
हिंदी दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय में हर्ष एवं उल्लास के साथ अंतर्सदनीय कविता-पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों—सत्य, शांति, निर्मल एवं नीति—के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
प्रतिभागियों को विचारोत्तेजक एवं सुचिंतित विषय दिए गए थे, जिन्हें उन्होंने असीम आत्मविश्वास, भाव-भंगिमा एवं लयबद्धता के साथ प्रस्तुत किया। उनकी मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर हमारी आदरणीया निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती वीना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद दिया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी उत्सुकता एवं श्रद्धा के साथ उपस्थित रहे। प्रतिभागियों के चेहरों पर अद्भुत उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। प्रत्येक प्रतिभागी अपने-अपने सदन का नाम रोशन करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहा था। सभी ने इन मनमोहक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस प्रकार, यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों की काव्य-प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनी, बल्कि हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम, सम्मान एवं अनुराग को भी और अधिक गहरा कर गई।